
Unnao news: 8 हजार शिक्षामित्रों की मौत, असुरक्षित भविष्य, संघ ने की यह मांग
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने अपनी मांगों को एक बार फिर दोहराया है। संगठन के मुख्य मांगों में पुनः समायोजित और नियमित करने की मांग शामिल है। इसके साथ ही समायोजित प्रक्रिया पूरी होने तक 12 माह 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करने की भी मांग की है। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारी व शिक्षा मित्र मौजूद थे।
जिलाध्यक्ष सुधाकर तिवारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को सम्मिलित कर उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। मृतक शिक्षामित्रों को आर्थिक सहायता राशि एवं आश्रितों को जीविकोपार्जन हेतु नियुक्ति प्रदान की जाए। टेट पास शिक्षामित्रों में सहायक अध्यापक पद पर नियमित किया जाए। मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय भेजा जाए। महिला शिक्षा मित्रों को विवाह के बाद उनके ससुराल के जनपद के विद्यालय में स्थानांतरित किया जाए।
8 हजार शिक्षामित्रों की मौत हो चुकी
सुधाकर तिवारी ने बताया कि पिछले 22 वर्षों से शिक्षामित्र कार्य कर रहे हैं। डेढ़ लाख शिक्षामित्र आज अपने बच्चों की पढ़ाई, परिवार की परवरिश, बच्चों की शादी आदि को लेकर चिंतित हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। प्रदेश में लगभग 8 हजार शिक्षामित्र की मौत हो चुकी है। इस मौके पर दीप नारायण त्रिपाठी, गंगाबक्स गौतम कमल कांत शुक्ला, संतोष द्विवेदी ज्ञानचंद दीक्षित कुलदीप शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Published on:
26 Jul 2023 10:51 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
