
Unnao news: लोकसभा चुनाव के बाद देश में कांग्रेस की सरकार बन रही है, दिया गया जीत का मंत्र
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज प्रदेश कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में कांग्रेस पार्टी की संपत्तियों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडे ने बताया कि हमें कांग्रेश की नीतियों और नीतियों को जनता तक पहुंचाना होगा. इस मौके पर जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों का आना-जाना बना हुआ है। जो क्षेत्र में जाकर पुराने कांग्रेसियों के साथ ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों और नीतियों को बता रहे हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आज बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडे ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी की जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश की जनता का महंगाई से हाल बेहाल है। बेरोजगारी चरम पर है। सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाएं और जनता के बाद जीवित जाकर कांग्रेस की नीतियों को बताएं।
यह भी पढ़ें: ऐसा भी होता है! तीन पत्नी और 8 बच्चों के होते एक व्यक्ति ने कर दिया अपना पिंडदान
जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई ने बताया
जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व में जो भी आदेश करेगा हम उसे पूरा करेंगे। हम सभी को मिलकर लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करना होगा। इस मौके पर कमल तिवारी, आशीष त्रिपाठी, दिनेश शुक्ला, राजीव रतन राजवंशी, युसूफ फारूखी, गौरव शुक्ला आदि मौजूद थे।
Published on:
16 Jun 2023 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
