9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: सपा प्रचारक की मौत पर अखिलेश यादव का ट्वीट से मामला गरमाया, लोगों ने दी नसीहत

उन्नाव में हुई मौत को अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या बताया, तो उन्नाव पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। अखिलेश यादव के ट्वीट पर लोगों की अलग-अलग लेकिन कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है।

2 min read
Google source verification
Unnao news: सपा प्रचारक की मौत पर अखिलेश यादव का ट्वीट से मामला गरमाया, लोगों ने दी नसीहत

Unnao news: सपा प्रचारक की मौत पर अखिलेश यादव का ट्वीट से मामला गरमाया, लोगों ने दी नसीहत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अधेड़ की मृत्यु को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सपा के प्रचारक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सुरेश ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। अखिलेश यादव के ट्वीट को पुलिस ने गलत बताया है। उन्नाव पुलिस के अनुसार सुरेश ठाकुर की मौत पिटाई से नहीं हुई है। दूसरी तरफ अखिलेश यादव के ट्वीट पर तमाम प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। कुछ लोगों अखिलेश यादव की ट्विट पर कहा है कि भ्रामक खबर ना फैलाएं।

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के चौपाई गांव निवासी 52 वर्षीय सुरेश पुत्र सुभाष की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेश ठाकुर की मौत को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हत्या बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि सुरेश ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना अत्यंत हृदय विदारक है। सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।

क्षेत्राधिकारी हसनगंज ने बताया

अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद मामला गरमाया। उन्नाव पुलिस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। क्षेत्राधिकारी हसनगंज ने बताया कि बीते 10 अगस्त को सुरेश ठाकुर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में कोई चोट का निशान नहीं मिला है। मारपीट में मृत्यु होने की सूचना असत्य है।

यह भी पढ़े: UP weather alert: आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे, जानें आज और कल के मौसम का हाल

ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया आई

अखिलेश यादव के ट्वीट पर कई प्रकार की प्रतिक्रिया आ रही है। कुंवर अजय प्रताप सिंह ने कहा की भ्रामक खबर ना फैलाएं। सत्यपाल लिखते हैं कि झूठी खबर क्यों फैलाते हो भैया, पहले पूरी जानकारी कर लिया करें, फिर बोला करें। पूनम केसरी लिखती हैं अपनी बात को सत्यापित करें। मनोज यादव लिखते हैं कि एक और मॉब लिंचिंग हुई यूपी में, अबकी बार सुरेश ठाकुर।