9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: दो हजार पांच सौ में लखनऊ से पुलिस की वर्दी खरीदी बन गया हेड कांस्टेबल, इस प्रकार हुआ खुलासा

उन्नाव में हेड कांस्टेबल की वर्दी में एक पुलिस वाला लोगों को गुमराह कर रहा था मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ। हेड कांस्टेबल बनकर घूम रहे युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao news: दो हजार पांच सौ में लखनऊ से पुलिस की वर्दी खरीदी बन गया हेड कांस्टेबल, इस प्रकार हुआ खुलासा

Unnao news: दो हजार पांच सौ में लखनऊ से पुलिस की वर्दी खरीदी बन गया हेड कांस्टेबल, इस प्रकार हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश के चुनाव में फर्जी पुलिस वाला पकड़ा गया है जिसने लखनऊ से दो हजार पांच सौ रूपये में वर्दी खरीदी और हेड कांस्टेबल बन गया। पुलिस के नाक के नीचे फर्जी पुलिस वर्दी पहन कर लोगों को गुमराह कर रहा था। मौके पर खड़ी पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि रायबरेली जनपद के महाराजगंज थाना में तैनात है क्षेत्राधिकारी हसनगंज ने बताया कि महाराजगंज थाना रायबरेली इस नाम से किसी भी पुलिसकर्मी के विषय में जानकारी नहीं दे पाई। पुलिस वर्दी में लगा पी एन ओ नंबर भी गलत बता रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मामला हसनगंज थाना क्षेत्र का है। क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि हरदोई जिले के नयागांव संडीला बेनीगंज निवासी विमलेश पुत्र गईलू को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर हसनगंज थानाध्यक्ष व हमराही पुलिसकर्मियों ने विमलेश को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: घर के आंगन में खेल रहे मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला

वर्दी फर्जी, पीएनओ नंबर फर्जी

पूछताछ के दौरान विमलेश ने बताया कि वह हेड कांस्टेबल के पद पर महाराजगंज रायबरेली में तैनात है। इस पर प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज थाना से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि इस नाम का कोई भी हेड कांस्टेबल उनके थाने में नहीं है। कड़ाई से पूछताछ के दौरान विमलेश ने अपनी सच्चाई बताई। उसने बताया कि लखनऊ से वर्दी खरीदी है। पीएनआर 162350556 नंबर भी फर्जी था। विमलेश कुमार के खिलाफ हसनगंज थाना में आईपीसी की धारा 171/ 420/ 467/ 468/ 471 में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।