30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: मधुमक्खियों का जबरदस्त हमला, ट्रैक्टर चालक की मौत, दो घायल

उन्होंने खेत मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। चक्की दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao news: मधुमक्खियों का जबरदस्त हमला, ट्रैक्टर चालक की मौत, दो घायल

स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराता घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मधुमक्खियों के हमले से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय सभी खेत बराबर कर रहे थे। उसी समय जेसीबी का बूम मधुमक्खी के छत्ते से लड़ गया। आक्रोशित मधुमक्खियों ने ट्रैक्टर चालक सहित खेत में काम कर रहे सभी लोगों पर हमला बोल दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मिर्री खेड़ा गांव की है। पुरवा कोतवाली के तत्कालीन दरोगा नर्वदेश्वर तिवारी ने मिर्री खेड़ा गांव में खेत खरीदा था। जिसे गांव के ही रहने वाले वीरभान सिंह पुत्र जगदीश सिंह के माध्यम से बराबर करवा रहा था। मौके पर नर्वदेश्वर तिवारी का 32 वर्षीय पुत्र दीपक भी मौजूद था। पप्पू खान पुत्र रहमत अली निवासी पुरवा भी ट्रैक्टर से खेत बराबर कर रहा था। इसी दौरान जेसीबी का बूम मधुमक्खियों के छत्ते से टकरा गया।

यह भी पढ़ें: Unnao news: विधायक अनिल सिंह ने कहा कि उनकी हत्या का षड्यंत्र रचा जा रहा, जानें पूरा मामला

जेसीबी का बूम लगने से भड़की मधुमक्खियां

आक्रोशित मधुमक्खियों ने मौके पर मौजूद लोगों के ऊपर हमला बोल दिया। सबसे अधिक मधुमक्खियां पप्पू खान के ऊपर चिपक गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते काफी समय निकल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मधुमक्खियों के कब्जे से सभी को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से पप्पू खान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वीरभान सिंह और दीपक तिवारी का उपचार चल रहा है।

Story Loader