15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: साक्षी महाराज ने कांग्रेस और विपक्ष पर बड़ा हमला किया बोले ‘नौ’ नहीं ‘900’ सवाल पूछे

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस सबके साथ भी चुनाव लड़े तो परिणाम ढाक के तीन पात ही रहेंगे। खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली सिटी कांग्रेस की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao news: साक्षी महाराज ने कांग्रेस और विपक्ष पर बड़ा हमला किया बोले 'नौ' नहीं '900' सवाल पूछे

Unnao news: साक्षी महाराज ने कांग्रेस और विपक्ष पर बड़ा हमला किया बोले 'नौ' नहीं '900' सवाल पूछे

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पूरा विपक्ष इकट्ठा हो जाए। इसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना नहीं कर सकते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 350 सीट लेकर एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाएगी। साक्षी महाराज स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी।

साक्षी महाराज ने कहा कि जिनके पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है। विकास के मुद्दे पर मोदी का सामना नहीं कर सकते हैं। एक नया मुद्दा 'नई संसद का विरोध' लेकर आ गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष संसद का मालिक होता है। जिनके इशारे पर प्रधानमंत्री भी उठते बैठते हैं। लोकसभा अध्यक्ष का अपना अधिकार है कि वह उद्घाटन किससे कराते हैं। सुप्रीम कोर्ट भी नहीं भी हस्तक्षेप से मना कर दिया है। इसके बाद भी विपक्ष नहीं समझ रहा है।

यह भी पढ़ें:

कर्नाटक में मिली हार का पार्टी कर रही चिंतन

कर्नाटक में मिली हार से पार्टी कष्ट में है इस संबंध में पार्टी चिंतन कर रही है। चिंतन के बाद कारण पता चलेगा। 9 साल बेमिसाल मामले में कांग्रेस 9 सवाल पूछ रही है। इस पर साक्षी महाराज ने कहा कि पिछले 9 सालों में गांव से लेकर शहर का विकास हुआ है। पूरा हिंदुस्तान मोदी मोदी चिल्ला रहा है। कांग्रेस 9 नहीं 900 प्रश्न करें। कांग्रेस की खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली स्थिति में है। पूरे देश में कांग्रेस समाप्त होते चले जा रही है। पूरा विपक्ष भी एक साथ मिल जाए तो नरेंद्र मोदी का सामना नहीं कर पाएंगे। जनता सब जानती है। 2024 के चुनाव में 350 सीटें लेकर हम सरकार बना रहे हैं।