
Unnao news: सांसद मनोज तिवारी ने कहा लव जिहाद देश के लिए बड़ा खतरा, स्वीकार नहीं
उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस सहित विपक्ष पर जमकर हमला बोला। बोले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के लिए पंडित नेहरू ने अंतिम संस्कार के लिए जमीन नहीं दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 एकड़ जमीन में उनका स्मारक बनवा दिया है। कांग्रेस ने सेंगोल को चांदी की छड़ी बताकर इलाहाबाद छुपा दिया। नरेंद्र मोदी ने खोज कर उसे बाहर निकाला है। मनोज तिवारी केंद्र में नरेंद्र मोदी की 9 साल पूरे होने पर आयोजित की गई प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। जिसमें जनपद प्रभारी मंत्री दया शंकर, सांसद साक्षी महाराज, जिलाध्यक्ष व सभी विधायक मौजूद थे।
मनोज तिवारी ने कहा कि कल चीन में एक मशहूर मस्जिद तोड़ दी गई। लेकिन ओवैसी राहुल गांधी की तरफ से कोई बयान नहीं आया। पाकिस्तान भी चुप रहा। कानून का उल्लंघन करने के कारण 42 लोगों की सदस्यता चली गई है। 19 लोगों की सदस्यता तो कांग्रेस शासनकाल में ही गई है।
लव जिहाद को देश स्वीकार नहीं करेगा
लव जिहाद पर मनोज तिवारी ने कहा कि यह षड्यंत्र के तहत आज देश में हो रहा है। जिसे भारत में बड़े खतरे के रूप में देखा जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी शासित प्रदेशों में इसके खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। देश लव जिहाद को स्वीकार नहीं करेगा।
मुस्लिम लीग सेकुलर पर बोले मनोज तिवारी
राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को सेकुलर बताया है मनोज तिवारी ने कहा कि जिस पार्टी ने देश को तोड़कर दूसरा देश बनाया। उस देश के 21 परसेंट हिंदू घटकर डेढ़ परसेंट रह गए हैं। उसे वह सेकुलर कहते हैं। जिस देश में सभी जातियां अपनी संख्या और संस्कृत में फल फूल रहे हैं। उसे दोषी ठहराते हैं तो यह राहुल गांधी के मन का दोष है। देश इसका जवाब देगा।
प्रधानमंत्री भगवान के भक्त
राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान पर कि वह भगवान को भी समझा सकते हैं पर मनोज तिवारी ने कहा कि हां नरेंद्र मोदी ऐसा कर सकते हैं। क्योंकि वह भगवान के भक्त हैं। लेकिन राहुल गांधी सोचे कि क्या चुनाव के समय शिव भक्त बन जाने से भगवान खुश हो जाएंगे।
यह भी पढ़े: Unnao news: तीसरी मंजिल से गिरकर सिपाही की दर्दनाक मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
अखिलेश यादव पर भी दिए बयान
नारी सुरक्षा को लेकर अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर सांसद मनोज तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पार्टी के लोग बलात्कारियों का पक्ष लेते थे। इसके पूर्व मनोज तिवारी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। जिसमें प्रमुख रूप से आवास, शौचालय और उज्जवला गैस शामिल है।
Published on:
02 Jun 2023 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
