
Unnao news: डीएम के आदेश पर भूमाफिया की 15 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, जेल में बंद है भू माफिया और उसकी पत्नी
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में डीएम के आदेश पर जिला प्रशासन ने भूमाफिया कन्हैया अवस्थी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उसके 15 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति को जब्त कर लिया है। क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है उन्होंने बताया कि अब जब्त की गई संपत्ति को खरीदना या बेचना दोनों गैर कानूनी है। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थी। भू माफिया कन्हैया अवस्थी और उसकी पत्नी दिव्या अवस्थी पत्रकार हत्या के मामले में जेल में बंद है।
गंगा घाट थानाध्यक्ष ने बताया कि कन्हैया अवस्थी के खिलाफ सरकारी और किसानों की भूमि पर जबरन कब्जा करने का मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि कन्हैया अवस्थी अवैध तरीके से गैंग बनाकर अपनी पत्नी दिव्या अवस्थी के सहयोग से कब्जा की गई जमीनों को बेच देता था।
यूपी गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत हुई कार्रवाई
यूपी गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिले है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया जा चुका है। आज उपरोक्त मामले में जिलाधिकारी ने कन्हैया अवस्थी के खिलाफ अपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिए। डीएम के आदेश पर नगर पालिका क्षेत्र गंगा घाट स्थित तीन संपत्तियों को जब्त किया गया है।
पत्रकार की हत्या में जेल में बंद है पति-पत्नी
कन्हैया अवस्थी, उसकी पत्नी दिव्या अवस्थी सहित गैंग के अन्य सदस्यों पर 19 जून 2020 को पत्रकार शुभम मणि त्रिपाठी की हत्या का आरोप लगा था। आरोप है कि कन्हैया अवस्थी ने सूटर की मदद से शुभम मणि त्रिपाठी की दिनदहाड़े हत्या करवाई थी। उपरोक्त मामले में 14 अभियुक्त अभी भी जेल में बंद है। शुभम मणि त्रिपाठी के भाई ऋषभ मणि त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज कराया था। गंगा घाट थानाध्यक्ष ने बताया कि कन्हैया अवस्थी और उसकी पत्नी दिव्या अवस्थी जेल में बंद है।
Published on:
31 Jul 2023 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
