उन्नाव में पीआरबी की त्वरित कार्रवाई से कुएं में गिरी 2 साल की मासूम बच्ची की जान बच गई। जिसकी मां अपने साथ लेकर आई थी।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 112 नंबर पर जानकारी मिलती है कि एक बच्ची कुएं में गिर गया है। जल्द से जल्द पुलिस सहायता की जरूरत है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पीआरबी 2934 मौके पर पहुंची और एक जवान बिना देर किए कमर में रस्सी बांधकर कुएं के अंदर उतर गया। जहां बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी थी। प्राथमिक उपचार देते हुए बच्ची को पीआरबी की गाड़ी से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। पीआरबी द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना हो रही है। घटना फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र की है।
पीआरबी 2934 के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार मिश्रा को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के गन्नू खेड़ा उगू में एक दो साल की लड़की कुएं में गिर गई है। ग्रामीणों के अनुसार महिला भीख मांगने आई थी। कुएं के पास बैठकर भीख मांग रही थी। 2 साल की बेटी खेलते खेलते हुए पास पहुंच गई और गिर गई। कुएं में पानी भरा था।
कांस्टेबल उतरा कुएं में
कांस्टेबल रवि नगर ने अपनी जान के परवाह न करते हुए तत्काल रस्सी बांधकर कुएं में उतर गया और बेहोशी की हालत में बच्ची को बाहर निकाला। एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पीआरबी गाड़ी से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर 84 में भर्ती कराया। जहां बच्ची की हालत अब ठीक है। बच्ची को स्वस्थ देख मां ने भी राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने पीआरबी कर्मचारियों व अप 112 की प्रशंसा की।