
UP heavy rain alert
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गर्मी और उमस लगातार लोगों को परेशान करेंगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को गर्मी चरम पर रहेगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार से मौसम में परिवर्तन आएगा और हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावनाएं है।
आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। तेज हवा चलने की संभावना है।
24 जुलाई का मौसम
सोमवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और निगम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में काले घने बादल छाए रहेंगे। देर रात गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। मंगलवार रात से मौसम में परिवर्तन अनेक की जानकारी दी गई है। गरज के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने की भी जानकारी मिल रही है।
Published on:
23 Jul 2023 07:36 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
