
विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जो कहा वो भी जान लीजिए...
''कई बार बताई चुके हैं, जब विधायक अनिल सिंह आवा करें तो सब अधिकारी खड़े होए जावा करें, अबकी तुमरे खिलाफ लिखा-पढ़ी कर देब''। ''जब विधायक फोन करे तो कम से कम फोन उठाई लिया करो, ई नाहीं होएक चाही कि तोहार चपरासी हमें फोन करे, यह न चल पाई, ई एक प्रथा चल गई है, मीटिंग मा अधिकारी बड़ी कुर्सी पा बैठिहैं और विधायक तो समझऊ जमीन पर बैठिहैं। बकी बार मीटिंग मा ऐसा हुआ तो कुर्सीय पलट देब भाई, देखिए हमरा प्रोटोकॉल जनता ने हमको सिग्नेचर कर अथराइजेशन दिया है। चीफ सेक्रेटरी भी खड़ा होता है, ये तुम लोगन की धूर्तता है। जिसमें तुम्हारा दिमाग खराब हुई गवा है। हम एमएलए हमारे पास अगर कोई फोन करिहई तो वह आप, चपरासी नाहीं करिहए। सबसे बड़ी बात, मीटिंग से पहिले सब लिखा पढ़ी भेजा दिया करो।
6 महीने पहले भी अफसरों को लगा चुके हैं फटकार
ऐसा पहली बार नहीं है जब विधायक अनिल सिंह ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। आपको याद दिला दें कि छह महीने पहले विकास भवन सभागार में दिशा की बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारी जिले में लगातार बढ़ रहे पॉल्यूशन, बिजली, और सेहत के मुद्दों को लेकर परेशान थे। इसी बीच हुई बैठक के दौरान पुरवा विधायक अनिल सिंह ने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी और कहा था कि यह सब हवा में कागज घुमाते हैं।
Updated on:
12 Nov 2022 12:46 pm
Published on:
12 Nov 2022 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
