28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD weather alert: भारतीय मौसम विभाग का येलो अलर्ट, झमाझम बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर उन्नाव सहित आसपास के जिलों में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है।

less than 1 minute read
Google source verification
बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी

आज झमाझम बारिश होने की संभावना

आईएमडी ने मानसून की वापसी का संकेत दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस संबंध में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। उन्नाव सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने किसी का अनुमान है। कन्नौज में भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा।

कन्नौज का मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 18 अक्‍टूबर को लखनऊ में क्या होने वाला है? प्रदेश भर से लाखों की संख्या में पहुंचेंगे शिक्षामित्र

उन्नाव का मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। बादल भी गरजेंगे। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है

Story Loader