उन्नाव

IMD alert: उत्तर-पूर्व यूपी से बिहार तक मानसून टर्फ, वापसी का पड़ेगा असर, जानें मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल है। उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से बिहार तक एक तरफ फैला हुआ है। जानते हैं उन्नाव और कन्नौज का मौसम कैसा रहेगा?

2 min read
Oct 12, 2023
मौसम में जबरदस्त परिवर्तन

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी हो रही है।‌ अगले 24 से 48 घंटे में देश के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में इसका असर दिखाई पड़ेगा। परिस्थितियों मानसून वापसी के अनुकूल हो रही हैं।‌ पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई पड़ेगा। ‌एक टर्फ उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से बिहार तक फैला हुआ है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक व नोडल ऑफिसर डॉ सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। दिन के तापमान में वृद्धि होगी। रात के तापमान में कमी आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव के आसमान में बादल छाए रहेंगे।‌ न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस अंतर रहने का अनुमान है। कन्नौज में आसमान साफ रहेगा।

कन्नौज का मौसम

आज गुरुवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।‌

उन्नाव का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकांश रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Published on:
12 Oct 2023 05:47 am
Also Read
View All

अगली खबर