
उन्नाव. उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी विगत कई माह से वेतन न मिलने के कारण आंदोलित हैं। उन्होंने कमला भवन मैदान से रैली निकाली। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। अपने ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश जल निगम के गठन में पूर्व की भांति लोक अभियंत्रण विभाग का पुनर्गठन किया जाए। जो कि प्रदेश की स्वास्थ्य अभियंत्रण सेवाओं को सुचारु रुप से संचालित कर सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जल निगम के शासकीय विभागों नगर निगमों जल संस्थानों की भांति 1 जनवरी 2016 से वेतनमान लागू किया जाए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उन्होंने जिलाधिकारी को दिया इस मौके पर उत्तर प्रदेश जल निगम के सैकड़ों की संख्या में इंजीनियर व कर्मचारी मौजूद थे।
वेतन के साथ काम भी नहीं मिल रहा कर्मचारियों को
उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के प्रवक्ता गौरी शंकर शुक्ला ने कहा कि उन लोगों विगत कई माह से वेतन नहीं मिल रहा है। जिससे परिवार चलाना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन प्रशासन को कई बार लिखा पढ़ी की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस से मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वेतन साथ आज उनके पास काम भी नहीं है। उन्होंने कहा कि काम ना होने की वजह से भी उनके सामने काफी दिक्कतें आती है। बताया जाता है विभाग के पास आया काम दूसरे से कराया जा रहा है। अपने ज्ञापन में उन्होंने प्रदेश में चल रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं को भी उठाया है और अपनी मांगों के साथ विस्तृत जानकारी भी दी है। इस मौके पर इंजीनियर देवेंद्र सिंह के के अवस्थी सुनील कुमार सिंह रमेश बाबू राम चंद्र शुक्ला रवीश कुमार अग्निहोत्री अनिल कुमार गौरव सुभाष चंद्र शिवम आनंद महेंद्र प्रताप सिंह रामकुमार आदित्य पांडे अनुराग शर्मा बृजेश राजपूत मुनेश्वर यादव चंद्र प्रकाश गुप्ता शिव विजय सिंह राकेश कुमार श्रीवास्तव अभिषेक सिंह हरि प्रकाश सहित बड़ी संख्या में विभाग के कर्मचारी व इंजीनियर मौजूद थे।
Published on:
11 Jan 2018 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
