उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आयकर वकील के घर हुई लाखों की लूट की घटना का खुलासा किया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि इनपुट मिलने के बाद मुठभेड़ में तीन को गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अभियुक्त फरार हैं।