
विमल द्विवेदी हिंदू जागरण मंच - ऐसे कथावाचक का बहिष्कार करें हिंदू समाज जो ...
उन्नाव - आजकल सोशल मीडिया पर एक विषय बड़ी चर्चा में है कुछ कथावाचक जो पवित्र व्यासपीठ पर बैठकर अली मौला का भजन करा रहे,अल्लाह अल्लाह के राग अलाप रहे ,अजान के समय कथा रोककर अल्लाह की आराधना करने को कह रहे, ऐसे ढोंगी कथावाचकों की हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हिन्दू समाज से ऐसे लोगो का बहिष्कार करने की अपील की ।
पाकिस्तान, बांग्लादेश में ही नहीं हिंदुस्तान के राज्यों में मार खा रहे हिंदू
श्री द्विवेदी ने कहा कि पवित्र व्यासपीठ से दूसरे पंथ, मजहबों का गुणगान घोर पाप है। कहीं-कहीं हिंदुओं की इस प्रकार की गैर जरूरी व उदारता हिंदुओं के लिए खतरनाक साबित हो रहा है हम हिंदुओं को कहीं का भी नहीं छोड़ा जा रहा है। आज हिंदू पाकिस्तान, बांग्लादेश में ही नहीं अपने देश के राज्य बंगाल, केरल आदि में मार खा रहे हैं और कथावाचकों द्वारा उस मजहब के भजन गाए जा रहे है। जिन्हें वंदे मातरम तक कहने में दिक्कत है। उन्होंने कहा कि ये लोग ये बकवास सर्व धर्म समभाव के नाम पर कर रहे है। जबकि दुनिया में धर्म केवल सनातन धर्म है, बाकी मत पंथ, मजहब आदि है, धर्म धारण करने का विषय है। मुरारी बापू जैसे लोग शास्त्रों को बदलने की बात कह रहे है। जबकि भगवान कृष्ण ने गीता में शास्त्रों को ही सर्वोपरि कहा है। इसलिए हिंदू समाज को इन कथावाचकों का प्रखर विरोध करना चाहिए। जो अरबी अनुदान से देश में लव जिहाद की जमीन तैयार करने में जुटे है।
Published on:
21 May 2020 09:33 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
