scriptऐसा पुस्तकालय जहां नौकरियों के साथ मिलगी बीज की जानकारी | Vishambhar Dayal Tripathi District Library will give jobs | Patrika News
उन्नाव

ऐसा पुस्तकालय जहां नौकरियों के साथ मिलगी बीज की जानकारी

कियोस्क के रूप में ऐसा प्लेटफार्म आया जो मल्टीपल हब का काम करेगा

उन्नावOct 07, 2017 / 04:23 pm

Ruchi Sharma

unnao

unnao

उन्नाव. पुस्तकालय अब केवल पुस्तकों को पढ़ने के लिये नहीं रह गयी है। अब यहां पर शिक्षित बेरोजगारों के लिये अहम प्लेटफार्म उपलब्ध है। इसके साथ ही किसानों के लिये खेती से सम्बंधित जरूरतों को पूरा करने वाले संशाधनों के विषय में भी जानकारी मिलेगी। स्थानीय विश्वम्भर दयाल त्रिपाठी राजकीय पुस्तकालय में बेरोजगार अब नौकरी की तलाश कर सकते है। इसके लिये एक केयोस्क मशीन जिला पुस्ताकलय को उपलब्ध करायी गयी है। जिसमें अॉनलाइन बेरोजगार युवक नौकरी की पूरी जानकारी निशुल्क में ले सकते है। जिला पुस्तकालय को डिजिटल लाइब्रेरी में बदलने का कार्य पहले से ही चल रहा है। कियोस्क मशीन के आने से पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की नौकरियों की तलाश में अखबारों के पन्ने पलटने वाले बेरोजगार युवकों को अब सब कुछ कियोस्क में मिलेगा। वह भी बिल्कुल निशुल्क।

सरकारी नौकरी की पूरी जानकारी मिलेगी


इस सम्बंध में जानकारी देते हुये विमियेश ने बताया कि पुस्तकालये प्रकोष्ठ की तरफ से जिला पुस्ताकालय को कियोस्क दी गयी है। जिसके माध्यम से पुस्तकालय सरकारी नौकरी की पूरी जानकारी यहां पर मिल जायेगी। जिसके लिये एक पोर्टल बनाया गया। पुस्तकालय में पुस्तकें अॉनलाइन हो रही है। जिसकी पूर जानकारी यहां पर मिल जायेगी। इसी प्रकार किसानों के लिये कुछ नहीं था। किसानों से सम्बंधित सारी जानकारी यहां एक पोर्टल पर मिलेगा। जैसे कहां कौन सा बीच मिल रहा है। कहां से सब्सिडी मिल रही है। इसकी भी जानकारी मिल जायेगी। इसी प्रकार मल्टीपल हब तैयार है। इसके साथ ही अन्य सर्विसेस है। जो कि प्रदेश की सभी सरकारी कालजों में मिलती है।
बेरोजगारों के साथ किसानों के लिये एग्रीकल्चर पोर्टल

एक सेवायोजन की मदद स? रोजगार र मेला का आयोजन कराया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक आते है। एग्रीकल्चर पोर्टल बनाया गया। जिसकी जानकारी के लिये डिस्प्ले के माध्यम से लोगों की जानकारी उपलब्ध करा देते है। इन रोजगार मेला में काफी लोगों को नौकरी मिली है। उन्होंने बेरोजगार युवकों से ज्यादा ज्यादा संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाये। जिला पुस्तकालय अध्यक्ष डा. मृदुला पंडित ने बताया कि इस सेवा की शुरुआत हो गयी है। यह पुरी तरह निशुल्क है। इस सुविधा के लिये किसी प्रकार की चार्ज नहीं लिया जायेगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवकों को इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Home / Unnao / ऐसा पुस्तकालय जहां नौकरियों के साथ मिलगी बीज की जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो