उन्नाव

उन्नाव के ध्रुपद गायक अक्षय शुक्ला को विवेकानंद युवा अवार्ड, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित

Vivekananda Youth Award to Dhrupad singer Akshay Shukla उन्नाव के रहने वाले अक्षय शुक्ला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेकानंद युवा अवार्ड से सम्मानित किया है। जिससे उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाईयों का दौर जारी है। अक्षय शुक्ला ने ध्रुपद गायन में अपनी पहचान बनाई है।

less than 1 minute read
Jan 12, 2025

Vivekananda Youth Award to Dhrupad singer Akshay Shukla उन्नाव के रहने वाले युवा शास्त्रीय गायक को विवेकानंद युवा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। देव गायन ध्रुपद से अपनी पहचान बनाने वाले अक्षय शुक्ला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।‌ ध्रुपद गायक अक्षय शुक्ला को मुख्यमंत्री से सम्मान मिलने के बाद उनके मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रेड क्रॉस के उपसभापति डॉक्टर मनीष सिंह सेंगर ने कहा कि अक्षय शुक्ला का पिछले वर्ष राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए भी नामांकन हुआ था। जिन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के इंदिरा नगर निवासी युवा शास्त्रीय गायक अक्षय शुक्ला को विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया। इसके पहले इंडियन इवेंट सॉल्यूशंस, साहित्य भारती, महात्मा गांधी पुस्तकालय आदि में आयोजित कार्यक्रम में अक्षय शुक्ला अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। जनपद और मंडल स्तरीय कई अवार्ड भी जीते हैं।

रेड क्रॉस के उपसभापति ने की तारीफ

रेड क्रॉस के उपसभापति डॉक्टर मनीष सिंह सेंगर ने अक्षय शुक्ला की उपलब्धियां के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विख्यात शास्त्रीय गायक पंडित विनोद कुमार द्विवेदी और आयुष द्विवेदी के सानिध्य में उन्होंने ध्रुपद गायन की शिक्षा ग्रहण की। अलग-अलग राज्यों में भी उन्होंने अपनी प्रस्तुति देकर जिले का नाम रोशन किया। अक्षय शुक्ला का पहला कार्यक्रम करीब 4 वर्ष पहले महात्मा गांधी पुस्तकालय में आयोजित किया गया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा उनकी उपलब्धियां पर शरद मिश्र, कुलश्रेष्ठ मिश्र, राहुल कश्यप सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि अक्षय शुक्ला ने उन्नाव को गौरवान्वित करने का अवसर दिया है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर