उन्नाव. योगी सरकार प्रियंका से डर रही है। इसलिए उनकी यात्राओं पर रोक लगा रही है। प्रतिज्ञा यात्रा के साथ आए प्रदीप आदित्य जैन ने उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी प्रियंका गांधी को रोक पाने में शासन विफल है। प्रतिज्ञा यात्रा बाराबंकी से शुरू होकर लखनऊ होते हुए उन्नाव पहुंची। इस दौरान पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राकेश सचान, आरती बाजपेई, दिनेश शुक्ला, विश्वास निगम सहित अन्य लोग मौजूद थे।