2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कैंपस में खड़ी कार जलकर राख

Massive Fire: तेज गर्मी के बीच इन दिनों आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। शनिवार को नोएडा के एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिससे कैंपस में खड़ी कार जलकर राख हो गई।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Anand Shukla

Jun 01, 2024

A massive fire broke out in a building in Noida a car parked in campus burn

Massive Fire: नोएडा में गर्मी के बीच आग का तांडव जारी है। एक तरफ गर्मी का पारा बढ़ रहा है और दूसरी तरफ आग लगने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को नोएडा सेक्टर- 63 के H ब्लॉक में मौजूद एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कैंपस में खड़ी एक कार भी जलकर राख हो गई है।

वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़ें:कंगना रनौत में मीरा की भक्ति, महारानी पद्मिनी का तेज और लक्ष्मी बाई का शौर्य, हिमाचल प्रदेश में बोले सीएम योगी

जांच में जुटी पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम

नोएडा के सेक्टर 63 के एच ब्लॉक में मौजूद जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसमें क्या काम होता है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चला है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के बाद घटना के कारणों की जांच करेगी।

नोएडा में अब तक आग लगने की कई घटनाएं आ चुकी हैं सामने

गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में नोएडा में आग लगने की करीब आधा दर्जन घटनाएं सामने आई हैं, ज्यादातर घटनाएं एसी के तार में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई हैं। गनीमत रही है कि आग लगने की किसी भी घटना में अभी तक कोई भी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

फायर ब्रिगेड की टीम 24 घंटा अलर्ट मोड पर है। जैसे ही आग लगने की सूचना मिल रही है, गाड़ियां मौके पर रवाना हो रही हैं। ज्यादा ऊंची बिल्डिंग में आग लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अपने साथ बड़ी लैडर वाली गाड़ियों को लेकर भी मौके पर पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़ें:अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले - 400 पार का नारा भूल गई बीजेपी

Story Loader