13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तंत्र विद्या के लिए मासूम को चोरी कर ले गई महिला, दीवाली पर देना चाहती थी बलि

Crime News:तंत्र साधना के लिए डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीवाली पर तंत्र विद्या के लिए मासूम को चोरी कर ले जाने का मामला सामने आते ही पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Oct 28, 2024

An innocent child was stolen in Uttarakhand for Tantra Vidya Sadhana on Diwali

दीवाली पर तंत्र साधना के लिए डेढ़ साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है

Crime News:दीवाली पर तंत्र विद्या की साधना के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश में डेढ़ साल की एक मामूम बच्ची को घर के आंगन से चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने चोरी हुए मासूम को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया था। बताया जा रहा है कि आंगन में खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम को एक महिला चुपके से उठा कर ले गई थी। बच्चे की मां भी उस वक्त आंगन के पास कपड़े धा रहे थे। यूपी के छतईखेला, जिला उन्नाव निवासी संजय ने रविवार को ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर सौंपी थी। उसने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे उसकी डेढ़ साल की बच्ची रिवांशी को अज्ञात महिला आंगन से उठा ले गई है।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया था।

बेचने और तंत्र साधना का एंगल

बच्ची चोरी के पीछे आशंका ये जताई जा रही है कि वह महिला या तो किसी निसंतान दंपति को उसे बेचना चाहती होगी। दूसरा एंगल ये भी हो सकता है कि जल्द ही दीवाली आने वाली है। दीवाली पर तंत्र विद्या की साधना के लिए इस प्रकार से बच्चों की चोरी के कई मामले देश में आ चुके हैं। हो सकता है कि बच्ची की चोरी भी तंत्र साधना के मकसद से की गई हो। आरोपी महिला मानसिक रूप से कमजोर होने का दिखावा भी कर रही है। वह बच्ची चोरी के मकसद की सही जानकारी नहीं दे रही है।

ये भी पढ़ें:- मंत्री की अर्थी रोकने पर तीखी झड़प, पुलिस-प्रशासन में मची खलबली

ऐसे बरामद हुई बच्ची

बच्ची चोरी होने का मामला सामने आने से पुलिस में खलबली मच गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए थे। बच्ची की खोजबीन के लिए एक पुलिस टीम त्रिवेणी घाट की ओर निकली। टीम को एक महिला दिखी, जिसके गोद में एक बच्ची थी। टीम के साथ मौजूद परिजनों ने बच्ची को पहचान लिया। इस पर पुलिस ने बच्ची को कब्जे में लेते हुए महिला को हिरासत में ले लिया था। कोतवाल आरएस खोलिया के मुताबिक पुलिस पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान नितेश कुमारी पत्नी नीरज, पुत्री आशाराम निवासी दानीपुर थाना पिहानी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में बताई।