27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एडिशनल एसपी राज कुमार अग्रवाल का प्रमोशन, मिला सेलेक्शन ग्रेड, जानें कहां है तैनाती

अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ राज कुमार अग्रवाल का प्रमोशन हो गया है। उन्हें सेलेक्शन ग्रेड मिला है। राज कुमार अग्रवाल 1999 बैच के पीपीएस ऑफिसर हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति झांसी जनपद में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में हुई थी।

less than 1 minute read
Google source verification

राजकुमार अग्रवाल ( फाइल फोटो )

बरेली। अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ राज कुमार अग्रवाल का प्रमोशन हो गया है। उन्हें सेलेक्शन ग्रेड मिला है। राज कुमार अग्रवाल 1999 बैच के पीपीएस ऑफिसर हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति झांसी जनपद में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में हुई थी। उनकी मां और पत्नी ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर प्रोन्नति की बधाई दी। उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बरेली में सीओ और एडिशनल एसपी की रही शानदार पारी
राजकुमार अग्रवाल सीओ प्रथम, द्वितीय रहे। शहर में दंगे के दौरान उनकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता, पब्लिक से दोस्ताना व्यवहार का अफसरों ने भी लोहा माना। कई जगहों पर उन्होंने बातचीत से तनावपूर्ण माहौल और बड़े मसलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया। बरेली में एडिशनल एसपी रहने के दौरान उन्होने स्मैक तस्करों पर जमकर कार्रवाई की। बरेली में पहली बार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में करोड़ों की प्रापर्टी जब्त की। बरेली में पहली बार पिट एनडीपीएस की कार्रवाई की गई। अपराधियों पर कहर बनकर टूटने वाले राज कुमार अग्रवाल अपने मृदु स्वभाव और कार्यशैली की वजह से बरेली में खासे लोकप्रिय रहे।

उनके उत्कृष्ट कार्यों से उन्हें सेलेक्शन ग्रेड में मिली पदोन्नति
बरेली के अलावा एडिशनल एसपी राजकुमार अग्रवाल जालौन, लखनऊ में बतौर सीओ के रूप में तैनाती रही। इसके अलावा मुख्य मंत्री सुरक्षा, राजकीय रेलवे पुलिस एवं पीएसी में भी उन्होंने अपनी बेहतरीन सेवायें दीं। जनपद कानपुर नगर में एसपी सिटी व बरेली में एसपी ग्रामीण के रूप में भी लंबे समय तक नियुक्त रहे। सरकार ने उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति दी है। उनकी मां कमला देवी अग्रवाल व पत्नी मधुरिमा अग्रवाल ने उनके कंधों पर स्टार लगा कर उनके यश्ववी जीवन और बेहतरीन कार्यकाल की कामना की।