20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तस्वीरें: अखिलेश थर्ड फ्रंट बनाने की कर रहे हैं कवायद, राम गोपाल यादव और जया बच्चन दे रहे कांग्रेस का साथ

अखिलेश यादव ऐसा थर्ड फ्रंट चाहते हैं जो 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर दे सके। थर्ड फ्रंट वह जो बिना कांग्रेस के हो। अखिलेश ऐसा गठबंधन बनाने की कोशिश में जुट गए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Mar 21, 2023

congress.jpg

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते दिनों से कांग्रेस के खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं। अखिलेश थर्ड फ्रंट बनाने की कवायद में जुट गए हैं। इसे लेकर वह दक्षिण से लेकर उत्तर तक के विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं।

photo_2023-03-21_14-15-35.jpg

अखिलेश यादव के बयानों के उलट राम गोपाल यादव और जया बच्चन की तस्वीरों सोशल मीडिया पर सामने आई है। जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। अखिलेश यादव ने पिछले दिनों अमेठी और रायबरेली से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने के संकेत भी दिए हैं।

photo_2023-03-21_14-15-08.jpg

अखिलेश यादव ने कहा था कि वहां पर मेरे कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं। उन लोगों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता साथ नहीं दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि यूपीए सरकार 2 ने जातीय जनगणना कराने को वादा किया था लेकिन बाद में कांग्रेस पीछे हट गई।

photo_2023-03-21_14-15-40.jpg

संसद में इन दिनों अडाणी को लेकर हो हल्ला मचा हुआ है। कांग्रेस जेपीसी बनाने की मांग कर रही है। कांग्रेस की इस मांग को सपा सांसदों का पूरा समर्थन मिल रहा है। सपा सांसद राम गोपाल यादव, जया बच्चन और शफीकुर्रहमान बर्क की तस्वीरें इसकी गवाही दे रही हैं।