
Ayodhya
Ayodhya में वो महिलाएं जिनके गोद में बच्चा है और बुजुर्गों के लिए रामलला के दर्शन में आसानी होगी। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सुगम दर्शन पास जारी करेगा। पास की सहायता से बुजुर्गों और महिलाओं को रामलला के गर्भगृह तक पहुंचने में आसानी होगी। ऐसे बुजुर्ग, जिनकी उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है या चलने में असमर्थ हैं, उन्हें एक सहायक भी दिया जायेगा।
रामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामजन्मभूमि ट्रस्ट तैयारियों में लगा हुआ है। महिलाओं और बुजुर्गों को भीड़ में चलने में परेशानी ना हो इसके लिए इस सुविधा की शुरुआत की जा रही है। गर्मी के दिनों में श्रद्धालुओं को सांस लेने में समस्या भी होती थी। सुगम पास से उन्हें दर्शन में आसानी होगी।
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया, “बुजुर्गों और महिलाओं के लिए इस सुविधा को लाया गया है। महिलाएं, जिनके गोद में बच्चा है उन्हें भीड़ में परेशानी न हो इसलिए इस पास को जारी किया गया है। बुजुर्गों की सुविधा का खास ख्याल रखा जायेगा।”
यह भी पढ़ें: गर्भवती के साथ बर्बरता, बाल पकड़कर रोड पर घसीटा
Published on:
18 Aug 2024 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
