13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, तीन की मौत, विस्फोट से दहला इलाका

blast : ब्लास्ट के बाद सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे को बंद कर दिया गया है। बड़ी संख्या में दमकलकर्मी मौके पर आग बुझा रहे हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है

2 min read
Google source verification

Saharanpur Blast : सहारनपुर के देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण हादसा हो गया। एक के बाद एक हुए कई विस्फोटों ने आसपास के इलाके को भी दहला दिया। इस दुर्घटना में कई लोगों के हताह होने की आशंका है। प्रशासन ने तीन मौत की पुष्टि की है। दमकल कर्मियों की टीम मौके पर आग को बुझाने में लगी हुई हैं। फॉरेन्सिक टीम फैक्ट्री के इर्द गिर्द पड़े मरने वालों के अवशेषों को तलाश रही है। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे जाम किया हुआ है।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया स्टेट हाइवे जाम

डीएम एसएससी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। यह दुर्घटना लोकनिर्माण विभाग मंत्री बृजेश सिंह के गाँव के पास हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके इतने तेज थे की फैक्ट्री की छत भी उड़ गई और चारों तरफ दूर तक मरने वालों के अवशेष फैल गए।

दो घण्टे बाद आने वाली थी 20 से अधिक लड़कियां

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विस्फोट सुबह 6:30 बजे हुआ। अगर यही दुर्घटना 2 घंटे बाद होती तो 8:00 बजे यहां बड़ी संख्या में आसपास के गांव की लड़कियां और महिलाएं काम करने के लिए पहुंचने वाली थी। ऐसे में यह और भयंकर दुर्घटना हो सकती थी। अभी तक तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है जबकि जाम लगाने वाले ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना के समय फैक्ट्री के अंदर कम से कम 9 लोग थे। ग्रामीण इन सभी की मौत होने की आशंका बता रहे हैं लेकिन अभी तक इंतजार में कोई जानकारी नहीं मिली है जिला प्रशासन का कहना है की मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका इसलिए नहीं है क्योंकि बाकी अन्य को ज्यादा गंभीर चोटे नहीं आई हैं।

मरने वालों के नाम विशाल, विकास और राहुल बताए जा रहे हैं। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके नाम नफीस, कासिम और नदीम बताए गए हैं।

खबर अपडेट की जा रही है....