
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में हुई एक शादी की खूब चर्चा हो रही है। कैलिफोर्निया की दुल्हन के लिए अफ्रीका से बुलंदशहर की बारात आई जिसमें 12 से ज्यादा देश के मेहमान शामिल हुए। इस शादी से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। भारतीय संस्कृति और मंत्र उच्चारण के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के स्याना के रहने वाले मूलचंद त्यागी कैलिफोर्निया में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। वह 1987 में कैलिफोर्निया चले गए थे। उनकी बेटी सृष्टि का विवाह तय हुआ तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी की सारी रस्में अपने पैतृक गांव पहुंचकर भारतीय परंपरा के अनुसार संपन्न कराई। अफ्रीका से बारात लेकर आए दूल्हे ने कैलिफोर्निया की दुल्हन के साथ बुलंदशहर में सात फेरे लिए।
इस शादी में खास आकर्षण के केंद्र शादी में आए मेहमान थे। इस शादी में शामिल हुए विदेशी मेहमानों ने भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा। सभी मेहमानों ने शादी में खूब इंजॉय किया। विदेशी मेहमानों के स्वागत में फूलों की वर्षा की गई। देर रात तक चले रीति रिवाज के बाद विवाह संपन्न हुआ। मेहमानों ने शादी में जमकर डांस किया।
आज लोग अपनी संस्कृति को भूलकर पश्चिमी सभ्यता में ढ़लते जा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूर रहने के बाद भी अपनी सभ्यता को नहीं भूलते। उन्हीं में से एक परिवार ये भी है जिसने हजारों किलोमीटर दूर से आकर हिंदू रीति-रिवाज से अपने पैतृक गांव में शादी की।
Updated on:
24 Nov 2024 04:06 pm
Published on:
24 Nov 2024 04:05 pm

बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
