22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रचंड गर्मी: आसमान में हल्के बादल और तापमान 40 डिग्री, उमस से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

Extreme heat मानसून की गति में कमी आने के साथ ही गर्मी एक बार फिर कहर बरपा रही है। 40 डिग्री तापमान के बीच हल्की-फुल्की बारिश से उमस बढ़ रही है। ‌शनिवार का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री को छू रहा है।

2 min read
Google source verification
भीषण गर्मी से स्टेशन पर सन्नाटा (फोटो सोर्स पत्रिका)

फोटो सोर्स पत्रिका

Extreme heat मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे। 31 मई तक स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होने की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है।‌ मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।‌ 30 मई का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। जिससे उमस बढ़ेगी। शनिवार 31 मई का तापमान 40 डिग्री पहुंचने की संभावना है। भीषण गर्मी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज इटावा का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा इटावा में 30 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 17 प्रतिशत और रात में 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। हल्की-फुल्की बारिश से उमस से बढ़ने की संभावना है।

कैसा रहेगा 1 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 31 मई का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। 16 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 1 जून रविवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।