
Ghaziabad News
गाजियाबाद में फेसबुक प्रेंड से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दरअसल, गाजियाबाद के मोदी नगर की एक कॉलोनी निवासी एक महिला परिवार सहित रहती है। दो साल पहले महिला की एक शख्स से सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दोस्ती हुई हो गई। दोनों आपस में मैसेज के जरिए बात करने लगे। इसके बाद दोनों के बीच मिलना जुलना शुरू हो गया। आरोप है कि एक दिन युवक महिला के घर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इस दौरान शख्स ने महिला का एमएमएस भी बना लिया। इसके बाद शख्स अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है।
जब महिला ने विरोध किया तो, शख्स ने उसका MMS पति को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है। पीड़िता ने यह बात अपने पति को बताई, इसके बाद आरोपी के खिलाफ मोदीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
07 May 2023 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
