5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP IMD alert: 6 अक्टूबर तक झमाझम बारिश का अलर्ट, आज कई इलाकों में हुई बारिश

UP IMD Heavy rain alert मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 6 अक्टूबर तक कभी हल्की-फुल्की तो कभी जोरदार बारिश होगी। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

2 min read
Google source verification

UP IMD Heavy rain alert मौसम विभाग में 6 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार हल्की बूंदाबांदी से लेकर बारिश होने की संभावना है। पूछे आसमान पर ऊंचे आसमान पर बादलों की आवाज आती बनी रहेगी लेकिन फिट इंडेक्स भी 55 से 53 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जिस उमस की संभावना बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में भी बारिश होने की संभावना है। फर्रुखाबाद में 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बादल गरजने और आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 28 सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 1 अक्टूबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश हो सकती है। सितंबर मंगलवार का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 1 अक्टूबर का तापमान 25 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है

कैसा रहेगा 6 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर गुरुवार का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 42 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शुक्रवार 3 अक्टूबर का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शनिवार का तापमान 24 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रविवार 5 और सोमवार 6 सितंबर को भी झमाझम बारिश होने की संभावना है।