
गोरखपुर में चल रहा है सीवियर कोल्ड-डे , शिमला-कुल्लू-मनाली और मसूरी को भी पीछे छोड़ा
गोरखपुर इन दिनों रिकार्ड तोड सर्दी झेल रहा है, पहाड़ से आ रही हवाओं ने मैदानी इलाकों की ठंड बढ़ा दी है। शनिवार इस सीजन का अब तक का सबसे सर्द दिन रहा। शनिवार को अपना शहर गोरखपुर, शिमला-कुल्लू-मनाली और मसूरी से भी ठंडा रहा। न्यूनतम ही नहीं अधिकतम तापमान इन हिल स्टेशनों की तुलना में कम रहा।
शनिवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.9 डिग्री रहा
मौसम विभाग ने भी गोरखपुर को सीवियर कोल्ड-डे घोषित किया। शनिवार को कड़ाके की ठंड के चलते लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। जगह-जगह लोग अलाव सेंकते दिखे। शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सीजन का सबसे सर्द दिन रहा।
इस सीजन में पहली बार तापमान इतने निचले स्तर पर पहुंचा है। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस था जो कि सामान्य से आंशिक कम था। सिर्फ 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।
इससे पहले शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस था। यह भी सामान्य से छह डिग्री कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा।
कोल्ड एयर मास से जूझ रहा है गोरखपुर
मौसम विशेषज्ञ शफीक सिद्दीकी ने बताया कि साइबेरिया की तरफ से बर्फीली हवा हिमालय की तराई क्षेत्र की तरफ आ रही है। इसे कोल्ड एयर मास कहते हैं। इन हवा के कारण मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर शुरू हुआ है। शनिवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। आसमान में बादल छाए हुए हैं। यह कोहरे और धुंध के बादल हैं। सूरज बादलों की ओट में छिपा हुआ है। सर्द हवा के कारण गलन बढ़ जा रही है। उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक मौसम ऐसे ही बना रह सकता है।
शनिवार रहा सीवियर कोल्ड-डे
मौसम विभाग के मानक पर गोरखपुर शनिवार को सीवियर कोल्ड-डे का शिकार रहा। सीवियर कोल्ड-डे का मानक अधिकतम तापमान का औसत से 6.5 डिग्री सेल्सियस का कम होना है। शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से आठ डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। गलन भरी ठंड के चलते शनिवार को शहरवासियों की गतिविधियां प्रभावित हुईं। लोग बिना जरूरत घर से नहीं निकले।
Published on:
14 Jan 2024 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
