11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 बच्चों की मां को चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। महिला मायके से ननिहाल जाने की बात कहकर घर से बाहर निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं आई। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला मायके से ननिहाल जाने की बात कहकर घर से बाहर निकली थी। लेकिन महिला घर वापस नहीं लौटी। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने खागा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। युवक ने बताया कि वह मुंबई में काम करता था और पैसे कमाता था। उसकी पत्नी 3 बच्चों के साथ ससुराल में रहती थी। महिला गांव में ही रहने वाले युवक के साथ छुप-छुप कर मिला करती थी। इस बात की जानकारी मुंबई में रह रहे पति को हो गई थी। इसके बाद युवक गांव में रहने लगा और महिला से उसका मोबाइल छीन लिया।

यह भी पढ़ें: अमरोहा में पति ने दिया तीन तलाक, छेड़छाड़ में पति समेत 6 पर केस

आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस 

9 अक्टूबर को खागा कोतवाली के एक मोहल्ला स्थित युवक के ससुराल में मुंडन कार्यक्रम था, जिसमें बच्चों को साथ लेकर पत्नी अपने मायके भाई के घर कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। महिला मायके में ननिहाल जाने की बात कहकर घर से बाहर निकली। महिला कुछ दिनों तक अपने ससुराल नहीं पहुंची तो युवक ने इसकी जानकारी अपने साले को दी। आरोप है कि महिला का प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर उसे गांव से बाहर ले गया है। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।