1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान घूमने का सोच रहे हैं तो ये है सबसे सुनहरा मौका

चेरी ब्लॉसम प्रोग्राम यूपी समेत सभी भारतवासियसों को जापान यात्रा का सुनहरा मौका लेकर आया है। इसमें बेहद कम खर्चे पर जापान की 7 रात और 8 दिन की एक विस्तृत यात्रा का मौका दिया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
japan

japan

भारत सरकार और जापान सरकार की ओर से अधिकृत इस यात्रा में जापान के करीब-करीब सभी मुख्य जगहों की यात्रा कराई जाएगी। साथ ही अंग्रेजी बोलने वाले लोकल गाइड समेत सिटी की वि‌धिवत यात्रा कराई जाएगी। इतना ही वीजा और पासपोर्ट संबंधी जरूरी काम भी करा दिए जाएंगे।

कहां-कहां घूमने को मिलेगा?
इस यात्रा में वैसे तो लगभग पूरा जापान ही घूमने को मिलेगा। लेकिन खासतौर पर टोक्यो सिटी का भ्रमण होगा। साथ में माउंट फुजी और हकोन की यात्रा होगी।

और अगर आप क्योटो का नाम सुन-सुन कर थक गए हों तो इस यात्रा में सच में क्योटो का टूर भी कर सकते हैं। साथ में नारा और नगोया की यात्रा भी रहेगी।

फिर जापान गए और हिरोशिमा नहीं गए तो क्या ही बात हुई। इसलिए हिरोशिमा, मियाजिमा आइसलैंड और ओसाका का भी भ्रमण इस यात्रा का अभिन्न हिस्सा होंगे।

जापान की बुलेट ट्रेन की यात्रा
इसमें कोई दो राय नहीं कि जल्द आप भारत की बुलेट ट्रेन का आनंद लेंगे। इस यात्रा में आप बुलेट ट्रेन के जनक जापान की असली शिनकानसेन बुलेट ट्रेन की यात्रा का आनंद उठाएंगे। वो भी एक नहीं दो बार।

रहना-खाना कैसे होगा?
जानकारी के अनुसार कुल ठहरने के लिए मिलने वाली सात रातों में तीन सितारा डीएलएक्स और चार सितारा होटल होंगे। साथ में रोजाना सुबह का नाश्ता भारतीय अंदाज में कराया जाएगा। इतना ही 7 दिनों तक लंच और डिनर की व्यवस्‍था भी भारतीय मूल के होटलों में कराई जाएगी।

वहां जाकर कोई और फीस तो नहीं लगेगी?
इस यात्रा में सभी जगहों पर लगने वाले प्रवेश शुक्ल चेरी ब्लॉसम की ओर से दिए जाएंगे। इसमें यात्रियों को कोई पैसे खर्च नहीं करने पड़ेगे।

क्या वहां गाइड मिलेगा?
इस यात्रा में एक अंग्रेजी बोलने वाला लोकल गाइड भी मिलेगा। साथ में 59 साल तक के यात्रियों का बीमा भी कराया जाएगा। यात्रा के दौरान होने वाली सभी यात्राओं को एसी के जरिए ही कराया जाएगा।

फीस कितनी है
इस पूरी यात्रा की फीस 2.84 लाख रुपए है। इसमें आम लोगों के पास कमाई का अवसर भी है। इस यात्रा के लिए रेफर करने वालों के लिए करीब 18 हजार रुपए जीतने का मौका भी है।

यह यात्रा दिल्ली और मुंबई से होगी। इसमें एयर इंडिया की फ्लाइट्स होंगी। आगामी 11 अप्रैल यात्री भारत से जापान के लिए उड़ान भरेंगे।