25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल जा रही आसनसोल एक्सप्रेस में बैग खोलते ही उड़े सुरक्षाकर्मियों के होश, तेरह बैगों सहित पांच तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी स्टेशन पर जीआरपी को बड़ी कामयाबी मिली है, मुखबिर की सूचना पर ट्रेनों की चेकिंग की जा रही थी उसी बीच पांच संदिग्ध व्यक्तियों को देख कर उनके साथ रखे बैगों की तलाशी ली गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Up news, Varanasi,

फोटो सोर्स: पत्रिका, पांच शातिर तस्कर गिरफ्तार

बंगाल के शहरों में जाने वाली ट्रेनों में तस्करी बदस्तूर जारी है। अभी कुछ दिनों पहले बड़े पैमाने पर तोतों को इन तस्करों के हाथों से मुक्त कराया गया था फिर सुरक्षाकर्मियों की सर्तकता से बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि वाराणसी में आसनसोल एक्सप्रेस से जीआरपी की टीम ने 5 कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

72 लाख की कीमत के 363 कछुए बरामद

तलाशी के दौरान उनके पास से 363 कछुए बरामद किए गए, तस्कर इन कछुओं को वाराणसी से पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। कछुओं की बरामदगी के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग के अनुसार बरामद कछुओं की कीमत लगभग 72 लाख रुपए है। गिरफ्तार किए गए पांचों तस्कर सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। सभी कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोर्ट के आदेश पर होगी आगे की कारवाई

जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि मौनी अमावस्या को देखते हुए जीआरपी की टीम स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आसनसोल एक्सप्रेस से पांच संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 13 बैग बरामद हुए, जिनमें 363 जीवित कछुए रखे थे। इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजकुमार गौतम ने बताया कि बरामद कछुओं के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी, इसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कारवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग