13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए दिशा में बेहतरीन करियर बना रही हैं जीविका त्यागी जैसी युवा

युवा वर्ग की मानसिकता की सटीक समझ रखने वाली Jeevika Tyagi ने बहुत जल्दी ये समझ लिया था कि लोगों को क्या पसंद है।

2 min read
Google source verification
Jeevika Tyagi are making excellent career in fashion industry

Jeevika Tyagi

फैशन इंडस्ट्री एक ऐसा उद्योग है जिसके ट्रेंड्स में काफी तेजी से बदलाव आते हैं। इसके अनुसार लोग अपडेट रहते हैं। साथ ही हमेशा दूसरों से एक कदम आगे रहते हैं। Athleisure एक ऐसी ही श्रेणी है जो नई नहीं है, लेकिन पिछले कुछ समय से युवा पीढ़ी के बीच अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय हो रही है।

महिलाओं के लिए पहला टिकाऊ ब्रांड है Athleisure
Aastey, Athleisure श्रेणी में सक्रिय रहने वाला एक ऐसा ही प्रसिद्ध एवं मुख्य फैशन ब्रांड है। जीविका त्यागी Aastey की सह-संस्थापक और CEO हैं, जो महिलाओं के लिए भारत का पहला टिकाऊ एवं आकार समावेशी Athleisure ब्रांड है।

युवा वर्ग की मानसिकता की सटीक समझ रखने वाली जीविका त्यागी ने बहुत जल्दी ये समझ लिया था कि आजकल युवजन के लिए लगभग हर अवसर पर अनौपचारिक लेकिन स्टाइलिश पोशाक पहनना और एक स्पोर्टी जीवन शैली को लागू करना न केवल एक आम बात है बल्कि ये ट्रेंड आज फैशन उद्योग का लगातार बढ़ता बाजार खंड भी है।

साल भर के अंदर बनाया अपना नाम
इसी क्षेत्र में अपना सर्वोच्च प्रयास देने की सोच के साथ और अपने सपनों को फलीभूत करने के लिए जीविका ने Aastey Athleisure ब्रांड की स्थापना की। यह साल भर के अंदर ही भारतवर्ष की 50 हजार शहरी महिलाओं तक अपनी टिकाऊ, आकर्षक, आरामदायक और सभी आकार वाली लेगिंग पहुंचाकर Athleisure स्पेस में तूफानी लहरों की तरह छा गया है।

जीविका त्यागी एवं उनकी कंपनी का लक्ष्य उन महिलाओं, जो स्वयं पर अवास्तविक उम्मीदों का बोझ लाधे बिना अपने मन के अनुसार जीना चाहती हैं, के सक्रिय होने के विचार को फिर से परिभाषित करना है। CXO के रूप में तकनीकी स्टार्टअप्स के साथ काम करने के जीविका त्यागी के व्यापक अनुभव के कारण वो अपने इस लक्ष्य प्राप्ति में अभी तक उल्लेखनीय रूप से सफल भी रही हैं।

शानदार तरीके से अपना स्टार्टअप किया जीविका त्यागी
अपने स्टार्टअप के निर्माण एवं विकास के जुनून के साथ जीविका त्यागी ने Aastey से पहले 2 और कंपनी स्थापित की जिससे उन्हें स्टार्ट-अप्स संचालन का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ। इसी अनुभव के फलस्वरूप जीविका त्यागी ने कंपनी के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में इसका चेहरा बनने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों, जिसमें किसी भी ऑफलाइन या ऑनलाइन चैनलों में Aastey के संचार की दिशा में वेबसाइट का डिजाइन शामिल है। जिसे शानदार तरीके से उन्होंने निर्वहन किया है। जीविका Aastey का समग्र संचालन, विकास, निवेश और विपणन की देखरेख भी करती है।

स्वस्थ जीविका की देखरेख वाली जीवनशैली में, Aastey भारत में टिकाऊ एक्टिव वियर लॉन्च करने वाला पहला ब्रांड बन गया है क्योंकि एक्टिव वियर एक ऐसा उद्योग है जहां ब्रांड मुख्य रूप से पॉलिएस्टर और इलास्टेन का उपयोग करते हैं। जीविका त्यागी ने उत्तम गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जिसके कारण लॉन्च के पहले 6 महीनों के भीतर Aastey 1Cr ARR को पार कर पाया और अब 3x की दर से बढ़ रहा है।