17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत से लेकर अमेरिका तक क्रमिक ने किया अपना नाम, बेस्ट इन टैलेंट खिताब से नवाजा गया

क्रमिक ने हर स्पर्धा में अपना जलवा बिखेरा, सिर्फ इतना ही नहीं उसने प्रतिभा खंड में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए, जिसके चलते क्रमिक को 'Best in Talent' के खिताब से नवाजा गया।

2 min read
Google source verification
Kramik Yadav

Kramik Yadav

गुजरता भारत का एक ऐसा राज्य जहां से बड़े बड़े दिग्गज निकले है हर क्षेत्र से, फिर चाहे वो एक कलाकारी में, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, या फिर उद्यमी में हो। पिछले ही साल यह बात फिर सिद्ध की अहमदाबाद के एक होनहार लड़के क्रमिक यादव ने।

तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई में हुई भरत की सबसे बड़ी स्पर्धा जो खास पुरुष के लिए रखी जाती है - रूबरू Mr. India, जो की 5 अक्टूबर 2022 में हुई थी, इस स्पर्धा को अपने नाम करने वाला और कोई नही बल्कि अहमदाबाद का लड़का क्रमिक यादव है। जिसने अहमदाबाद की गलियों से निकल के भारत का परचम पूरी दुनिया में लहराया।

क्रमिक ने हर स्पर्धा में अपना जलवा बिखेरा, सिर्फ इतना ही नहीं उसने प्रतिभा खंड में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए, जिसके चलते क्रमिक को 'Best in Talent' के खिताब से नवाजा गया। इस खिताब को अपने नाम करने के लिए क्रमिक ने बहुत ही लाजवाब गुजराती फोक डांस किया और अपने गुजरात का जलवा बिखेरा। क्रमिक के नृत्य ने उसके साथी बाकी प्रतियोगियों और जजेस को हक्का बक्का कर दिया।

इस अहमदाबाद के युवक की ये कोई पहली उपलब्धि नहीं। Mr.India का ताज अपने नाम करने के बाद क्रमिक को मौका दिया गया की वो भारत को लैटिन अमेरिका, कैबलेरो यूनिवर्सल में भी दर्शाए। यह पहली बार था की भारत से कोई सदस्य भारत को इतने बड़े पैमाने पर दर्शाए यह भारत और साथ ही एशिया के लिए ये बड़ी ही गर्व की बात थी।

दिसंबर 2022 में क्रमिक रवाना हुआ लैटिन अमेरिका के लिए और अपना नाम साहित्य की किताबो में दर्ज कर आया, पहला Mr.India विजेता जिसने विदेश में भारत का परचम लहराया।

वेनेजुएल, इस देश की खास बात यह है की ये 'Pageants Capital of the World' के नाम से मशहूर है। कहा जाता है, वेनेजुएला से ही दुनिया के सबसे ज्यादा ब्यूटी पीजेंट विजेता आए है। वेनिजुल में हुई इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा के दौरान क्रमिक, पूरी भीड़ का सबसे पसंदीदा सदस्य बना।

क्रमिक का फैशन सेंस हर सदस्य को काफी भा गया था इस ही वजह से क्रमिक को मिस्टर एलिगेंस 2022 का खिताब भी दिया गया। चैकाने वाली बात तो यह है की, यह खिताब भी अंतराष्ट्रीय दौर पर भारत ने पहली बार जीता वो भी क्रमिक की बदौलत।

दिसंबर 1, 2022 में क्रमिक ने एक बार फिर अपना और अपने देश का नाम पूरे दुनिया में दर्ज कराया जब क्रमिक ने कैबेलेरो यूनिवर्सल स्पर्धा में '2nd Runner up' का स्थान प्राप्त किया। पहली बार ऐसा हुआ था की कोई एशिया का लड़का इतने बड़े पैमाने पर कुछ करजाएंगा।

क्रमिक यादव ने वो कर दिखाया जो अब फिर किसी और Mr.India के विजेता के लिए दोहराना मुमकिन नहीं हो पाएगा। क्रमिक का जीवन बहुत ही साधारण नहि रहा उसने एक बहुत सफल उद्यमी होने के साथ अपने नृत्य के जुनून को भी बरकरार रखा उसी के चलते क्रमिक एक अंतराष्ट्रीय दर्जे का मॉडल बना और बड़े पैमाने पर पुरस्कार जीता।

क्रमिक की जिंदगी हर समय उसके लिए एक नई चुनौती लिए खड़ी थी। जिससे पार करके ही वो नई उपलब्धियों को पा सकता था। क्रमिक ने कभी हार नही मानी और वो चुनौतियां का सामना करता गया जिस से आज वह इतने बड़े पैमाने पर खड़ा है।

क्रमिक की जीवन शैली हमे यह उद्धरण देती है की हर वो सपना सच हो सकता है जो हमने देखा है बस खुद में इतना जज्बा चाहिए की हम उस से हार न माने और हर चुनती को पार करने का साहस रखे।