7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: UP में पहले चरण के मतदान के लिए आज थमा चुनाव प्रचार

UP Lok Sabha Election 2024: UP की कुल 8 सीटों पर पहले चरण की मतदान 19 अप्रैल को होनी है। इसके लिए BJP, BSP और इंडिया गठबंधन ने इन सीटों पर अपने मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग शुक्रवार 19 अप्रैल को होनी है। उत्तर प्रदेश में कुल 8 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए NDA और INDIA गठबंधन ने अपने कैंडिडेट्स उतारे हैं। इसमें बीजेपी, आरएलडी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अपने मजूबत उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी के कई जगह मजबूत कैडिंडेट उतार देने से कई सीटों में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। UP में BJP के साथ RLD एनडीए गठबंधन का हिस्सा है तो समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं BSP अकेले ही चुनावी मैदान में उतरी हुई है। 

UP में एक साथ दिखे राहुल-अखिलेश

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार 17 अप्रैल की सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गाजियाबाद में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद वह कर्नाटक में अपनी पार्टी के प्रचार के लिए गए। पहले चरण में जो मुख्य चेहर मैदान में है उनमें उत्तर प्रदेश की पीलीभीत से जितिन प्रसाद, नगीना से चंद्रशेखर आजाद रावण, सहारनपुर से प्रत्याशी इमरान मसूद, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, कैराना से इकरा हसन के नाम शामिल हैं।