11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ के गोतमी नगर में हुआ गैंगरेप, ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही लड़की के साथ ऑटो ड्राइवर और उसके साथी ने किया दुष्कर्म

लखनऊ में शनिवार को ट्यूशन पढ़ाने के गई एक लड़की के साथ ऑटो ड्राइवर और उसके साथी मिलकर गैंगरेप किया । 3 घंटों तक हैवानियत करने के बाद आरोपी लड़की को हुसड़िया चौराहे पर चलती ऑटो से फेंककर फरार हो गए।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Oct 17, 2022

Symbloic Pic of Girl

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक मामला शर्मसार करने वाला सामने आया है। शनिवार को एक ऑटो ड्राइवर अपने साथी के साथ मिलकर एक लड़की के साथ गैंगरेप किया । लड़की का गैंगरेप करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए । इतनी ही नहीं दोनों ने लड़की को मारा पीटा और सिर फोड़ दिया।

दरअसल यह मामला प्रदेश के राजधानी लखनऊ के विभूति खंड का है। जहां शनिवार को लड़की अपने घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए गई थी । लडकी विभूतिखंड थाने के कठौता से ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर हुसैनगंज के लिए ऑटो ली । ऑटों में पहले से एक युवक यानी ऑटो चालक का दोस्त सवार था । ऑटो ड्राइवर और उसके साथी ने मिलकर लड़की को अगवा कर लिया और वें उसे प्लासियो मॉल के पीछे झाड़ियों में लेकर गए। जहां पर दोनों ने गैंगरेप किया। उसके बाद रात को ही उसे गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे पर बदहवासी की हालत में फेंककर फरार हो गए ।

यह भी पढ़ें : बलिया : जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, मरीज को बाइक से पहुंचाया इमरजेंसी वार्ड

ट्यूशन पढ़ाने के बाद घर लौट रही थी लड़की

पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज करके तलाश में जुट गई है। IMAGE CREDIT: Social Media

लड़की शनिवार को देर रात लखनऊ के विभूति खंड थाने के कठौता से अपने घर हुसैनगंज के लिए ऑटो ली । ऑटों में एक युवक पहले से ही बैठा था । वह सवारी समझकर उसमें बैठ गई लेकिन उन दोनों दरिंदों ने ऑटो को गलत रास्ते पर ले गए । छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो उसने कहा कि सवारी बैठाना है लेकिन वें आगे जा करके सुशांत सिटी के प्लासियो मॉल के पीछे झाड़ियों में लेकर चले गए। वहां पर दोनों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया । तीन घंटे तक बर्बरता करने के बाद दोनों ने लड़की को चलती हुई ऑटो से हुसड़िया चौराहे पर फेंककर फरार हो गए।

18 घंटों तक पुलिस थाने का चक्कर लगाती रही शिक्षिका
शिक्षिका देर रात किसी तरह अपने घर पहुंची और पीड़िता ने अपने साथ हुए हैवानियत को परिजनों से बताया । परिजनों ने रविवार सुबह थाने में एफआईआर दर्ज कराने गए लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज किया । पीड़िता के परिजन 18 घंटों तक 3 थाने का चक्कर लगाते रहे लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज की गई ।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल की मची लूट: गहरे गड्ढे में पलटा टैंकर, दर्जनों लोग अपने बर्तनों में तेल भरते आए नजर

मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस के अलाकमान को पता चला तब पुलिस ने हुसैनगंज थाने में पीड़िता के शिकायत पर एफआई दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुट गई । करीब 18 घंटों के बाद पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए भेजा है ।

पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है । लड़की की बताई जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके।