15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद सतीश गौतम बोले, “सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे ज्यादा मुसलमान को, अब क्या हमारी…”

Aligarh MP statement: अलीगढ़ सांसद ने ईद की नमाज पर पुष्प वर्षा की मांग पर बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ इन्हें मिल रहा है। लाउडस्पीकर पर भी प्रतिक्रिया दी।‌

less than 1 minute read
Google source verification
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब

फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब

Aligarh MP statement: अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने नुमाइश मैदान में नमाज की अनुमति देने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सपा शासन के दौरान बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है, बड़े-बड़े मस्जिद और ईदगाह का निर्माण किया गया है, जिनमें नमाज पढ़ी जा सकती है। इसके साथ ही मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर से होने वाले शोर पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की पढ़ाई में दिक्कतें हो रही हैं। यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ मुसलमानों को ही मिल रहा है।

क्या कहते हैं अलीगढ़ सांसद?

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने कहा कि इनको इतनी ज्यादा जगह दी गई है, समाजवादी पार्टी के समय उन्होंने खूब अतिक्रमण किया है। इन्हें नुमाइश मैदान की क्या जरूरत है? हिंदुओं की होली और दिवाली घर-घर मनाई जाती है। नमाज पढ़ने के लिए ये सब इकट्ठे होते हैं। हमारे यहां ऐसा नहीं होता है। हम लोग घर-घर जाकर गले मिलकर मनाते हैं। होली और दिवाली हिंदुओं का बहुत बड़ा पर्व है।

नुमाइश मैदान में नमाज क्यों पढ़ा जाए

सतीश गौतम ने कहा कि ईदगाह से सुबह-सुबह 4 बजे चिल्लाता है, बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। बच्चों को पढ़ने में दिक्कत होती है। इस पर रोक लगनी चाहिए। जब प्रदेश सरकार कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रही है, तो नमाजियों पर भी पुष्प वर्षा कराया जाए के सवाल पर बीजेपी सांसद ने कहा कि सरकार इनकी सारी व्यवस्थाएं कर रही है, मकान, राशन, सब कुछ इनको दे रही है, और क्या लेंगे? सब कुछ इनको मिल रहा है। एम्स, मेडिकल, सब जगह इन्हें सुविधा मिलती है। सरकारी व्यवस्थाओं का सबसे ज्यादा फायदा कोई ले रहा है, तो वह मुसलमान है। इसके बाद क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे?