
बरेली। इज्जतनगर में मुड़िया अहमदनगर की रहने वाली मुस्कान ने दूसरे धर्म के अपने दोस्त सुमित यादव के साथ एक धार्मिक स्थल में प्रेम विवाह कर लिया। दोनों ने एक दूसरे के गले में जयमाला डाल दी। सुमित ने सिंधूर से उसकी मांग भर दी। युवती ने एसएसपी से मांग की है कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। वह अपनी मर्जी से आई है। सुमित के खिलाफ झूठा अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस उसके परिवार वालों को परेशान न करे।
युवती के परिवार वालों ने दर्ज कराया मुकदमा
मामले की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई, जब युवक ने युवती को अपने साथ भगाने की योजना बनाई और उसे लेकर फरार हो गया। युवती के परिवार वालों को जब इस घटना का पता चला, तो वह तुरंत इज्जतनगर थाने पहुंचे, लेकिन उस समय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। युवती के परिवार वाले युवक के घर पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे। माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया, और परिवार वालों ने आरोपी युवक पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।
युवती का वीडियो टवीट होने के बाद सच्चाई सामने आई
पुलिस ने सुमित और उसके परिवार वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुस्कान के घरवालों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का अपहरण किया गया है। उसके साथ अनहोनी हो सकती है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मदद करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। युवती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसके आरोपों की जांच की जा रही है।
Published on:
04 Oct 2024 07:14 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
