
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर
सावधान यात्रा पर निकले ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर के औड़िहार में कहा कि सपा ने पूरे उत्तर प्रदेश में नफरत पैदा कर दी है। वहीं बीजेपी के मंत्री और विधायक अनिल राजभर को आड़ें हाथों लिया। ओपी राजभर ने कहा कि लोडर और मालिक में अंतर होता है। अनिल राजभर लोडर हैं मालिक थोड़ी हैं। उन्हें जो कहने के लिए कहा जाता है, वहीं कहते हैं। बेचारे को जितना ज्ञान है वहीं ना बोलेंगे। अभी अनिल के घर के सामने जितने लोग जुटे थे। सोशल मीडिया के माध्यम से देख लीजिए, वें सब मनोरंजन के साधन हैं।
सावधान यात्रा पर उठ रहे सवाल
भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश ने जब से सावधान यात्रा पर निकले हैं तब से उनके ऊपर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस पर ओपी राजभर ने जबाब देते हुए कहा कि जब कांशीराम के राजनीतिक चेतना आंदोलन हुए थे तब भी सवाल उठे थे। लोगों ने कहा था कि कांशीराम के राजनीतिक आंदोलन से कुछ नहीं होगा लेकिन प्रदेश में पिछड़ों वर्ग को मौका मिला और हजारों लोग नेता बने । करोड़ो लोगों में राजनीतिक चेतना का बोध जागृत हुआ।
वहीं हम सावधान यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच जा रहे हैं और उनके मूलभूत जरूरतों के बारें में जागृत कर रहे हैं। लोगों का हमें समर्थन मिल रहा है।
देश में सभी वर्ग के लिए शिक्षा पद्धति समान हो
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश में सभी वर्गों के लिए फ्री शिक्षा होनी चाहिए। अमीर का बच्चा प्राइवेट स्कूल में और गरीब का बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ें । ऐसा नहीं चलेगा । प्राइवेट स्कूल और सरकारी स्कूल का बच्चा एक साथ फार्म डालता है तो गरीब का फेल हो जाता है और अमीर का बच्चा पास हो जाता है । देश में समान शिक्षा पद्धति लागू होनी चाहिए।
देश में महंगाई आज चरम पर है लोग परेशान हैं। सरकार महंगाई के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है । सरकार अमीरों का करोड़ों रूपये का लोन माफ कर रही है औऱ गरीबों का लोन नहीं माफ करती है। गरीब अपने बिजली का बिल नहीं जमा कर पाता है तो उसके कनेक्शन ही काट दिये जाते हैं। ऐसे में लोग मुफ्त बिजली के पक्ष में हैं।
नीतीश कुमार ने बिहार में नफरत पैदा कर दी है : ओपी राजभर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने पर ओपी राजभर ने कहा कि यूपी में कोई फर्क नहीं पड़ता है। नीतीश कुमार ने बिहार में इतना नफरत पैदा कर दी है कि वहां पर अब चुनाव लड़ नहीं सकते। इसलिए अब वह यूपी में चुनाव लड़ने आ रहे हैं।
Updated on:
17 Oct 2022 05:02 pm
Published on:
17 Oct 2022 05:00 pm
