
बरेली। डीएम रविंद्र कुमार ने पांच ग्राम प्रधान और 67 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों मतदान का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 6 अगस्त को मतदान होगा। इसके लिए उम्मीदवार 22 जुलाई को खाली पदों पर नामांकन कर सकते हैं।
यहां होगा उपचुनाव
शेरगढ के विलसा और बनइया, बहेड़ी के अम्बरपुर, भदपुरा के चौखंडी और रामनगर के लीलौर सहसा में प्रधान के लिए उपचुनाव होना है। 15 लॉक में 67 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त पड़े हैं।
चुनाव का कार्यक्रम
पर्ची की जांच 23 जुलाई सुबह 10 बजे से होगी। 24 जुलाई शाम 3 बजे से चुनाव चिह्नआवंटन होंगे। 22 जुलाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन होगा, मतदान 6 अगस्त सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।, 24 जुलाई को सुबह 10 से शाम 3 बजे तक नाम वापसी ले सकते हैं। 8 अगस्त सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
Updated on:
17 Jul 2024 11:25 am
Published on:
17 Jul 2024 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
