
फलोदी सट्टा बाजार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए दल को तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने का दावा कर रहा है। सट्टा बाजार के लेटेस्ट अनुमान के मुताबिक, बीजेपी को लगभग 290-300 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को केवल 40-42 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर कांग्रेस को फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक सीटें मिलती हैं। ऐसे में कांग्रेस को इस बार 2019 के मुकाबले भी कम सीटें मिलेगी। बाकी बची सीटें अन्य दलों को मिलने का अनुमान है।
देश में लोकसभा सीटों के हिसाब से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 80 सीटों वाले इस प्रदेश में जो बाजी मारेगा, उसे दिल्ली की गद्दी पर काबिज होने में बहुत आसानी होगी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में 64 सीटें मिली थी। अभी तक की रिपोर्ट में यही अनुमान रिपीट होने की बात कही जा रही थी। अब फलोदी सट्टा बाजार का जो नया सर्वे जारी हुआ है उसके मुताबिक भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश में 55 से 65 सीट ले रही है जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस यानी इंडिया गठबंधन को मजबूत दिखाया जा रहा है। इस बार इंडिया गठबंधन को यूपी में पहले से अधिक सीटें दी जा रही हैं।
फलोदी सट्टा बाजार में सट्टेबाजी की दरें उम्मीदवार की जीत या हार की संभावना, उनकी सार्वजनिक छवि, चुनावी रैलियों में देखे गए समर्थन, पार्टी की स्थिति और जाति-आधारित समर्थन से प्रभावित होती है। सट्टा बाजार की मौजूदा दरें पांच चरणों के मतदान के बाद के परिदृश्य को दिखा रही हैं। अभी चुनाव का अंतिम चरण बचा हुआ है। जैसे ही चुनाव खत्म होगा तब ये दरें बदल भी सकती है। आपको बता दें कि, सट्टे में जिसका भाव ज्यादा होता है उसका चांस कम और जिसका भाव कम उसका चांस ज्यादा होता है।
Updated on:
01 Jun 2024 02:42 pm
Published on:
31 May 2024 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
