21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain alert: आज झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें 22 जून तक के मौसम का हाल

Today heavy rain and thunderstorm आज से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।‌ जिसके अनुसार 22 जून तक रोजाना कभी हल्की तो कभी जोरदार बारिश होगी।‌ इस दौरान आकाश की बिजली भी गिरने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
बारिश का अलर्ट (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

मौसम विभाग ने आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार सुबह से यह स्थिति उत्पन्न रहेगी। जब 71 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। इस हफ्ते लगातार बारिश होगी। कभी जोरदार कभी हल्की-फुल्की हो सकती है। इस दौरान आंधी तूफान चलने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। ‌ मौसम विभाग के अनुसार 22 जून तक लगातार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी तूफान और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। लोगों को सावधान किया गया है कि बिजली के खंभे, पेड़ या खुले आसमान के नीचे ना रहे।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: समय से पहले उन्नाव-कानपुर के बीच रेलवे पुल का कार्य पूरा, इस तारीख से शुरू हो रही 42 ट्रेनें

उत्तर प्रदेश की कन्नौज में बारिश से लोगों को राहत मिली। आज भी सुबह से झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री का न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय 71 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवा चल सकती है। जबकि देर रात 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है‌। रात को पूर्व और दक्षिणी पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 19 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर में गरज और चमक के साथ आंधी चल सकती है। 50 प्रतिशत बारिश होने का भी अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में भी बारिश होने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं से मौसम प्रभावित रहेगा। 40 प्रतिशत बारिश का अनुमान बताया गया है।

कैसा रहेगा 22 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 20 जून का तापमान 27 डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 62 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। शनिवार 21 जून का तापमान 27 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 48 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रविवार 22 जून को तापमान 27 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।