16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार पर दुष्कर्म का आरोपः एसएसपी से शिकायत, इस वजह से नहीं हुई कार्रवाई

बारादरी क्षेत्र की एक युवती ने एसएसपी से यौन उत्पीड़न के आरोपी और उसके परिवार की गिरफ्तारी की मांग की है। युवती का आरोप है

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बारादरी क्षेत्र की एक युवती ने एसएसपी से यौन उत्पीड़न के आरोपी और उसके परिवार की गिरफ्तारी की मांग की है। युवती का आरोप है कि आरोपी उत्तराखंड की एक भाजपा मंत्री का रिश्तेदार है, जिसके चलते पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही है।

3 साल से शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

युवती ने बताया कि वह बारादरी इलाके की रहने वाली है और उसकी बस्ती का एक युवक तीन साल से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। इस संबंध में उसने 10 मई को आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आरोपी के मामा और मामी हैं पावरफुल

युवती का दावा है कि आरोपी युवक के मामा, जो जोगी नवादा क्षेत्र के भाजपा नेता हैं, और उत्तराखंड की एक मंत्री, जो युवक की रिश्तेदार हैं, आरोपी को संरक्षण दे रहे हैं। इसी कारण से पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

इंस्पेक्टर ने एसपी को भेजी रिपोर्ट, ये था मामला

एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले की जानकारी लेते हुए बारादरी थाना प्रभारी से कार्रवाई का अपडेट मांगा। जांच में सामने आया कि युवती ने पहले युवक के बजाय उसके पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, लेकिन आरोपी पिता की उम्र अधिक होने के कारण दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने अन्य धाराओं में चार्जशीट दायर कर दी है, जिनमें गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है।