11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शौकत अली पर साध्वी प्राची का पलटवार, बोली- ऐसे लोगों का नाम लेकर जुबान गंदा नहीं करना चाहती

साध्वी प्राची ने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अली हो खली, हिन्दुओं के खिलाफ बयान देने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए।

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Anand Shukla

Oct 17, 2022

sadhavi_prachi_1.png

बीजेपी नेता साध्वी प्राची

बीजेपी नेता और समाजसेवी साध्वी प्राची ने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चाहे अली हों या खली, चल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए । ऐसे लोगों का नाम लेकर मैं अपना जुबान नहीं खराब करना चाहती। उन्हें हिन्दुओं पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए।

साध्वी प्राची ने कहा कि 80 साल का बूढ़ा मुस्लिम 20 साल की लड़की से निकाह करता है और तलाक देकर पत्नियों का हलाला करते हैं । यह सब क्या है ? देश को बताना चाहिए ।

मौलवियों पर बोली हमला
दरअसल साध्वी प्राची देवबंद के झबीरण गांव में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और मुस्लिम मौलनाओं पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि दिल्ली में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा जाता है। इस पर ओवैसी और उनके पार्टी के लोग क्या कहेंगे ? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हिन्दुओं के खिलाफ ऐसे अनर्गल बातें ना करें वरना अच्छा नहीं होगा। साध्वी प्राची ने सीएम योगी से अपील करते हुए बोली कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई होनी चाहिए।

बीजेपी नेता साध्वी प्राची ओवैसी के दी चेतावनी IMAGE CREDIT: twitter

देवबंद में ज्यादा आंतकवादी मिले हैं : साध्वी प्राची

देवबंद में एटीएस सेंटर बन रहे और मदरसों पर सर्वें को लेकर कहा कि सीएम योगी अच्छा कर रहे हैं। क्यों कि ज्यादातर आंतकवादी मदरसों में ही मिलते हैं। देवबंद समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जितने मदरसें चल रहे हैं उनका सर्वे होना चाहिए। पूरा देश जान रहा है कि मदरसों में क्या पढ़ाया जा रहा है। यूपी में एटीएस सेंटर इसलिए ही खोला जा रहा है क्यों कि ज्यादातर आंतकवादी देवबंद में ही मिले हैं।

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली IMAGE CREDIT: twitter

प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने दिया था हिन्दुओं पर विवादित बयान

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने संभल के जनसभा में हिंदुओं के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उस मुल्क में मुसमानों ने 803 सालों कर हिंदुओं पर राज किया था । हिन्दुओं लोग उनके शंहनशाह के सामने हाथ पीछे करके जी हजुरी करते थे।