2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao Lok Sabha Result 2024: उन्नाव में फिर खिला कमल, साक्षी महाराज ने लहराया जीत का परचम

Unnao Lok Sabha Result 2024: उन्नाव लोकसभा सीट के परिणाम आ चुके हैं और बीजेपी के साक्षी महाराज और सपा के अन्नू टंडन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था।

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao lok sabha result 2024

Unnao lok sabha result 2024

Unnao Lok Sabha Result 2024: भाजपा के उन्नाव सीट से सांसद साक्षी महाराज ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। उन्होंने उन्नाव सीट पर जीत दर्ज कर ली है। सपा की अन्नू टंडन ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है। शुरुआती रुझानों में लग रहा था कि साक्षी महाराज के हाथ से उन्नाव सीट चली जाएगी, पर बाद में उन्होंने बढ़त बना ली और 475016 वोटों से आगे निकल आए। साक्षी महाराज इससे पहले 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव जीते चुके हैं।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट के प्रमुख उम्मीदवार 

  उम्मीदवार    पार्टी परिणाम
1. साक्षी महाराजभारतीय जनता पार्टी616133
2. अन्नू टंडनसमाजवादी पार्टी580315
3. अशोक कुमार पांडे बसपा72527

क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि उन्नाव उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर से सटी हुई है। इस सीट पर कुल 23 लाख 41 हजार 740 मतदाता हैं, जिसमें 55.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्नाव लोकसभा सीट के अंदर छह विधानसभा सीटें आती हैं- भगवंतनगर, सफीपुर, बांगरमऊ, पुरवा, मोहान और उन्नाव।

2019 में उन्नाव लोकसभा सीट का चुनावी परिणाम

उन्नाव 2019 के लोकसभा चुनाव संसदीय क्षेत्र में कुल 2,191,465 मतदाता थे। बीजेपी के उम्मीदवार स्वामी साक्षी महाराज को 7,03,507 वोट मिले। साक्षी महाराज ने सपा के उम्मीदवार अरुण शंकर शुक्ला को 400956 वोटों के अंतर से हराकर दूसरी बार संसद पहुंचे। सपा उम्मीदवार अरुण शंकर शुक्ला को कुल 302551 वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहे।

2014 में उन्नाव लोकसभा सीट का चुनावी परिणाम


उन्नाव लोकसभा चुनाव 2014 के चुनावों में बीजेपी के स्वामी साक्षी महाराज को 518834 वोट मिले। सपा उम्मीदवार अरुण शंकर शुक्ल को 208661 वोट मिले और वह दूसरे नंबर पर रहे। स्वामी साक्षी महाराज ने अरुण शंकर शुक्ल को 310173 वोटों के अंतर से हराया।