
Triple attack of weather उन्नाव में बीती रात तेज हवाओं के साथ जमकर बादल गरजे। बिजली चमकने से लोगों की धड़कनें बढ़ गई। इस दौरान जमकर बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण व दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 मई की दोपहर को बारिश का पूर्वानुमान है। तेज हवाएं भी चलेगी। उन्नाव से सटे कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। स्थानीय स्तर पर बारिश होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार के दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। बारिश होने की भी जानकारी दी गई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 36 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
08 May 2025 07:40 am
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
