18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News : पुलिस गांव में तलाशती रही चोर! शहर की स्ट्रीट लाइटों से बैटरी और पैनल हो गए चोरी

UP News : शहरी क्षेत्र में चोरों ने डीएम आवास के पास वाली सड़क से 9 स्ट्रीट लाइट का सामान चोरी कर लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
Street Light

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत सोशल मीडिया )

UP News : सहारनपुर पुलिस गांव में चौपाल और सभाएं करके लोगों को यह समझाती रह गई कि 'चोर' नहीं है सिर्फ 'अफवाह' है और चोर शहर की सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटों से बैट्री और सोलर पैनल चोरी कर ले गए। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात ये है कि चोरी की इस घटना को चोरों ने जिलाधिकारी आवास के पास वाली रोड पर अंजाम दिया।

40 स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी रोशनी के लिए

इस मामले में यूपी नेडा के परियोजना अधिकार आरबी वर्मा की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। इस तरहीर में बताया गया है कि जिलाधिकारी आवास से होटल क्लार्क इंटरनेशल चौराहे को जोड़ने वाली सड़क पर 48 सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी। 22 जनवरी को पता चला कि यहां से करीब 9 बैट्री, एक एलईडी और दो पैनल चोरी कर लिए गए। चोरों ने इन्हे चोरी कर लिया। ये तहरीर पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद जिलाधिकारी से लेकर नगर निगम के आला अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया तो मामला दर्ज हुआ।

पुलिस ने लंबे समय बाद किया मामला दर्ज

जनकपुरी थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द चोरी का पता लगाया जाएगा। सवाल यह है कि इतने लंबे समय तक जब पुलिस ने FIR ही दर्ज नहीं की तो अब चोरी की इस घटना का खुलासा कितना आसान रहेगा। माना जा रहा है कि यदि पुलिस समय रहते मामला दर्ज कर लेती तो चोरों तक पहुंचना आसान था लेकिन अब यह जांच और चोरी गए माल की बरामदगी करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर होगी।