5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभी एग्जिट पोल फर्जी है, राहुल गांधी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री: पवन खेड़ा

There is no excerpt because this is a protected post.

3 min read
Google source verification

नोएडा

image

Saurabh Mall

Jun 02, 2024

Exit Poll Lok Sabha Elections 2024

Exit Poll Lok Sabha Elections 2024

UP Lok Sabha Elections Result Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून, 2024 को आने हैं। ऐसे में देश के सभी प्रतिष्ठित एजेंसियों ने अपने सर्वे के मुताबिक बीते शाम से ही Exit Poll के जरिए सीटों का गणित बता रही है। इसी बीच एग्जिट पोल में तीसरी बार एनडीए सरकार बनने के दावे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़ों को कोई नहीं मान रहा है। यही एंकर और रिपोर्टर जब हमसे ऑफ रिकॉर्ड बात करते हैं तो कहते हैं कमाल है, ऐसा नहीं हो सकता है। पूरा देश नहीं मान रहा है, तो हम क्यों मान लें। ये सट्टा मार्केट के लिए किया गया है, शेयर मार्केट के लिए या फिर भाजपा कुछ और बड़ा षड्यंत्र रच रही है। भाजपा भक्त को छोड़कर देश का हर नागरिक इस एग्जिट पोल को फर्जी मान रहा है।

साबरमती आश्रम जाकर आत्मचिंतन करें पीएम मोदी: पवन खेड़ा

'एग्जिट पोल आने के बाद कांग्रेस वेंटिलेटर और बीजेपी एक्सीलेटर पर है', भाजपा के इस बयान पर उन्होंने कहा कि अभी इस तरह की डायलॉग बाजी करेंगे। इसी तरीके से 10 साल निकाल दिए हैं। एक्टिंग प्रधानमंत्री को लगता है कि हर जगह एक्टिंग से काम चल जाएगा। ऐसा तो नहीं चलता है, इनसे कहिए अब आराम करें, साबरमती आश्रम जाकर आत्मचिंतन करें, अब वक्त आ गया है।

इंडिया गठबंधन को 295 से ज्यादा सीट मिलेगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस दावे पर उन्होंने कहा कि अपने मन की बात सब सामने रख रहे हैं, स्वतंत्र हैं। इसमें क्या मोदी जी पाबंदी लगा सकते हैं।

पीएम मोदी की बैठक पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम को मीटिंग करने दीजिए, ये तो उनका काम है। अब तक क्यों नहीं कर रहे थे, जब वहां साइक्लोन आ रहा था। अब एक्टिंग प्राइम मिनिस्टर ध्यान, मेडिटेशन कर रहे हैं। कैमरा लेकर लाइव मेडिटेशन चल रही थी।

देश और यूपी में फलोदी सट्टा बाजार का आकंड़ा क्या कहता है?

फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक एनडीए (भाजपा) को स्पष्ट जनादेश मिल रहा है। 543 सीटों में से एनडीए को 340 से ज्यादा सीटों की जीत का अनुमान लगाया है, साथ ही इंडिया गठबंधन (कांग्रेस) को 135 से ज्यादा सीटें मिलने का आकलन किया है।

वहीं फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक यूपी में इंडिया गठबंधन का दबदबा रहेगा। इस बार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) पहले (लोकसभा चुनाव 2019) के मुकाबले इस बार अधिक सीटों पर कब्जा जमा सकती है। वहीं भाजपा को 10 से 15 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

गौरतलब है भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की 80 सीटों में से 64 सीटों पर पिछली बार फतह हासिल की थी। लेकिन इस बार फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा को 55-60 सीटों पर विजयी होने की मुहर लगाई है।

चाणक्य एग्जिट पोल के सर्वे में फिर चला मोदी-योगी का जादू

चाणक्य एग्जिट पोल ने एनडीए (BJP) को 308 सीटों के साथ स्पष्ट जनादेश दिया है। वहीं इंडिया गठबंधन (कांग्रेस) को 91 सीटें जीतने पर मुहर लगाई है।

बात करें यूपी की तो चाणक्य एग्जिट पोल ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से एनडीए (BJP) को 68 सीटें दी हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन (कांग्रेस) को 12 सीटें मिलने की अनुमान जताया है।