
UP Rains: धुंध की चादर में लिपटी यूपी की सुबह | AI Generated Image
UP rains forecast fog cold wave:उत्तर प्रदेश में शनिवार की सुबह घनी धुंध के साथ हुई, जिसने कई जिलों में दृश्यता को प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। सुबह के समय सड़क और हाईवे पर वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। कई जिलों में हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने से कोहरा देर तक छाया रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने के आसार जताए गए हैं।
पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के कई शहरों जैसे लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली और गोरखपुर में सुबह धुंध छाई रही। बाद में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का मौसम सामान्य रहा, और आसमान साफ दिखाई दिया। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह धुंध बने रहने के साथ दोपहर में धूप खिलने का अनुमान जताया है।
राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रात में शीतलहर चलने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
गोरखपुर में शनिवार सुबह हल्की धुंध का असर रहेगा, जबकि दिन साफ रहेगा। देवरिया और बस्ती में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं बरेली में सुबह कोहरा या धुंध घना हो सकता है, इस बीच मेरठ में हल्के बादलों के बीच धूप निकलने की संभावना जताई गई है।
पूर्वी हवाओं की गति बढ़ने से उत्तर-पश्चिमी हवाएं थम गई हैं, जिसके चलते पहाड़ी इलाकों से आती ठंडी हवा रुक गई है और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अगले 48 से 72 घंटों में गहरे दबाव में बदल सकता है और 26 से 28 नवंबर के बीच यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।
शुक्रवार को मेरठ में प्रदूषण चरम पर रहा। हवा की रफ्तार लगभग शांत रहने और तापमान गिरने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। गाजियाबाद 422 AQI के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जबकि मेरठ 411 AQI के साथ दूसरे और हापुड़ 406 AQI के साथ तीसरे स्थान पर दर्ज हुए। मेरठ की वायु गुणवत्ता बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गई।
अत्यधिक प्रदूषण और नमी की अधिकता के कारण शुक्रवार को धूप धुंधली दिखाई दी। आसमान में दिनभर धुंध की चादर छाई रही। गंगा नगर केंद्र पर पीएम-10 स्तर 500 तक रिकॉर्ड किया गया। जयभीम नगर और पल्लवपुरम में पीएम-2.5 क्रमश: 479 और 468 दर्ज हुआ, जिससे सांस लेना भी मुश्किल होता दिखा।
संबंधित विषय:
Published on:
22 Nov 2025 09:46 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
